By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019
नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में 29 यात्रियों की मौत पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि छह लेन वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बस फिसल गई और 50 फुट नीचे एक बड़े नाले में गिर गई जिसमें 29 यात्री मारे गए।
इसे भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, 29 लोगों की मौत
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘इस बार आगरा के पास एक और बस दुर्घटना के कारण लोगों के मारे जाने के बारे में सुनकर दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। सेफ ड्राइव सेव लाइफ का सभी अनुसरण करें।’’