केजरीवाल, ममता ने गोवा मुक्ति दिवस पर लोगों को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2021

पणजी| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गोवा के मुक्ति दिवस पर रविवार को राज्य के लोगों को बधाई दी। गोवा 19 दिसंबर 1961 को 450 साल के पुर्तगाली शासन से मुक्त हुआ था।

गौरतलब है कि आप ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी रविवार को तटीय राज्य के लोगों को बधाई दी। टीएमसी ने भी गोवा में चुनाव लड़ने का एलान किया है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘गोवा के मुक्ति दिवस पर राज्य के भाइयों और बहनों को मेरी शुभकामनाएं। मैं हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती हूं। आइए इस अहम मौके पर हमारे खूबसूरत राज्य के लिए नयी सुबह की शुरुआत करने और उनके बलिदानों को सम्मान देने का संकल्प लें।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य के मुक्ति दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गोवा आने का कार्यक्रम है। वह राजधानी पणजी के आजाद मैदान में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इससे पहले वह भारतीय सेना की ‘सैल परेड’ का हिस्सा बनेंगे।

शाम को वह यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में जनता को संबोधित करेंगे। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2022 में चुनाव होने हैं। राज्य में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police के घायल कर्मियों के परिजनों ने लगाई Supreme Court से न्याय की गुहार, Jantar Mantar पर प्रदर्शन की अनुमति भी माँगी

कोई छात्र Idiot या अंधभक्त नहीं! Rahul Gandhi को BJP का करारा जवाब, लगाया झूठ बोलने का आरोप

Sawan 2026: सोमवार को Belpatra तोड़ने की मनाही क्यों? जानें Shivpuran के महत्वपूर्ण Rules और मान्यताओं का विश्लेषण

राष्ट्रमंडल खेल: 200 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे साजन प्रकाश, पैरा तैराक फाइनल में पहुंचे