प्रधानमंत्री मोदी को थप्पड़ मारने वाली बात कहने से ममता का इंकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

सिमुलिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरूवार को इस बात से इंकार किया कि उन्होंने कभी कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थप्पड़ मारेंगी।लेकिन ममता ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने कहा था कि उन्हें (मोदी को) ‘‘लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ पड़ेगा।’’ प्रधानमंत्री ने प्रदेश के बांकुड़ा में आज दिन में एक रैली में कहा कि बनर्जी ने कहा था कि वह उन्हे थप्पड़ मारेंगी, यह असल में उनके लिए एक आशीर्वाद होगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के रोड शो में लोगों को प्रियंका में दिखी दादी इंदिरा की झलक

ममता ने चुनाव प्रचार के दौरान रघुनाथपुर में एक रैली में मंगलवार को कहा था को मोदी को ‘‘लोकतंत्र का जोरदार थप्पड़ पड़ना चाहिए।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैने उन्हें दीदी कहा, और उन्होंने मुझे थप्पड़ मारने की बात कही । मैं आपको दीदी बलाता हूं, आपका आदर करता हूं। आपका थप्पड़ मेरे लिए आशीर्वाद होगा।’’

प्रमुख खबरें

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें