ममता बोलीं- केंद्र को समझना चाहिए मानवता राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है, शांति वार्ता का नेतृत्व करे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाना केंद्र की जिम्मेदारी है और केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए कि राजनीति से ज्यादा मानवता महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से शांति वार्ता में अगुवाई करने का भी आग्रह किया। बनर्जी ने कहा, युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। केंद्र सभी फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे। मैं युद्ध के नहीं, शांति के पक्ष में हूं। कोविड-19 महामारी ने पहले ही बहुत कुछ तबाह कर दिया है। भारत विश्व शांति बनाए रखने के लिए बातचीत का नेतृत्व कर सकता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या सर्वदलीय बैठक के उनके अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया मिली है, बनर्जी ने कहा, मैंने अपना कर्तव्य निभाया है। अब यह उन्हें तय करना है। शायद वे चुनाव में व्यस्त हैं। बनर्जी ने यूक्रेन संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन की पेशकश की है और उनसे इस मुद्दे पर एकजुट रुख अपनाने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने पर विचार करने का अनुरोध किया था।

प्रमुख खबरें

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में