केशव प्रसाद मौर्य का ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- कहीं से भी चुनाव लड़ें, पराजय ही मिलेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को दावा किया कि ममता बनर्जी इस राज्य में कहीं से भी चुनाव लड़ लें, उन्हें पराजय ही मिलेगी। मौर्य अधिकारियों के साथ बैठक के लिए वाराणसी आये हुए थे। संवाददाताओं ने उनसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ने की चुनौती के बारे में सवाल किया था।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोविड-19 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में लगभग 48 हजार कोरोना नये मरीज

मौर्य ने दावा किया कि ममता वाराणसी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लड़ेंगी तो भी उनकी हार ही होगी। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या पर उन्होंने कहा कि सरकार जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क का उपयोग करें।

प्रमुख खबरें

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग