Pratapgarh में पुलिस हिरासत से फरार दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी फिर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने हिरासत से फरार एक अपराधी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्वी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र लाल ने बताया कि थाना नगर कोतवाली पुलिस व स्पेशल टीम ने 24 दिसंबर की सुबह मेडिकल कालेज से इलाज के दौरान चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी जावेद उर्फ़ चाँद बाबू (28) को आज़ाद नगर मैदान से 28 और 29 दिसंबर की मध्य रात्रि को गिरफ्तार कर लिया है।

लाल ने बताया कि थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के उडैयाडीह बाज़ार में 20 दिसंबर की देर शाम बाज़ार की रहने वाली दस वर्षीय एक बालिका के साथ जावेद उर्फ़ चाँद बाबू ने दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसके संबंध में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

थाना कोतवाली पट्टी पुलिस ने वांछित की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर 23 दिसंबर की रात क्षेत्र के आमापुर मोड़ से मुठभेड़ के दौरान जावेद उर्फ़ चाँद बाबू को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमँचा कारतूस बरामद किया। पैर में गोली लगने से घायल होने के कारण उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान वह चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।

पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी जावेद के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

एएसपी शैलेन्द्र लाल ने शनिवार को बताया था कि जावेद की निगरानी के लिए पुलिस उपनिरीक्षक केशव प्रसाद, कांस्टेबल विनोद सिंह, आदर्श यादव व गुलशन कुमार सहित चार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि उसी दिन आरोपी जावेद उर्फ़ चांद बाबू पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

एएसपी ने बताया कि थाना नगर कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली पट्टी प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही की तहरीर पर शुक्रवार को फरार आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू, पुलिस उपनिरीक्षक केशव प्रसाद, कांस्टेबल विनोद सिंह, आदर्श यादव व गुलशन कुमार सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

पद पर बने रहने का कोई हक नहीं, Epstein मामले को लेकर Hardeep Puri पर Congress का तीखा हमला

Tarique Rahman की जीत का स्वागत, लेकिन Jamaat ने बढ़ाई टेंशन, जानें भारत के लिए क्या हैं मायने?

CDS Anil Chauhan का बड़ा खुलासा, Nehru ने Tibet पर क्यों किया था China से पंचशील समझौता?

T20 World Cup: Mohammad Amir ने Abhishek Sharma को बताया Slogger, कहा- उनके फेल होने की संभावना ज्यादा