By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022
नयी दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में अपनी दूसरी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में ऋषि को उसकी पहली पत्नी बेबी (36) और दोस्त करण (22) के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि नरेला के एक सरकारी स्कूल के पास झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है और राकेश नाम के एक गवाह के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने कहा कि अगले दिन ऋषि काम पर नहीं आया और राकेश को बताया कि उसे बुखार है। बाहरी उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा, जब राकेश ने आगे पूछताछ की तो ऋषि ने फोन पर कबूल किया कि उसने अपने दोस्त करण की मदद से 16 अप्रैल को ममता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।