तमिलनाडु के इरोड में बच्ची खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2025

 तमिलनाडु में इरोड जिले के भवानी में एकनवजात बच्ची को खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भवानी में एक बच्ची की खरीद-फरोख्त की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रवीन कुमार (31) को लगभग दस दिन से भी कम उम्र की बच्ची के साथ पाया।

भवानी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “शुरू में उसने बच्ची को अपना बताया, लेकिन वह इसका कोई सबूत नहीं दे सका। इसके बाद हमने उसे बच्ची के साथ थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।”

पुलिस के अनुसार पूछताछ में प्रवीन ने स्वीकार किया कि यह बच्ची उसे मुंबई की दो महिलाओं शबाना और रेशमा ने बेची थी और वे दोनों बच्ची सौंपने के लिए भवानी आई थीं। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को जिला बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धाराओं आठ और 81 के तहत मामला दर्ज किया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें