छेड़छाड़ और धर्मांतरण के लिए प्रलोभन के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

सोनभद्र जिले में युवती के साथ छेड़खानी करने और उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शिकार्यतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज जाते समय आरोपी उसका पीछा करता है और छेड़खानी करता है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी गांव के आदिवासियों की जमीन अपनी पत्नी के नाम खरीद कर बाहर के लोगों को वहां बसाता है।

त्रिपाठी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बहादुर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच में बहादुर अली द्वारा कुछ ज़मीनें ख़रीदे जाने तथा बाहर से लोगों को बुलाकर बसाने एवं जमीन बेचने की जानकारी हुई है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का अदालत में बयान दर्ज कराया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Encounter | दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 26 राउंड फायरिंग में 2 अपराधी घायल

Brazil Presidential Election: लूला और Flavio Bolsonaro में मुकाबला, 25 अक्टूबर को दूसरा दौर

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma