कनाडा में भारतीय छात्रा की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2025

कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोलीबारी की एक घटना में मौत होने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

मोहॉक कॉलेज में फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत द्वितीय वर्ष की छात्रा रंधावा को 17 अप्रैल को उस समय गोली लगी थी जब वह ‘अपर जेम्स स्ट्रीट’ और ‘साउथ बेंड रोड’ के चौराहे पर एक बस अड्डे के पास खड़ी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसने बाद में दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि भारतीय छात्रा बस से उतरकर सड़क पार करने के लिए खड़ी थी तभी उसे गोली लग गई। ‘सीबीसी न्यूज’ ने बताया कि चार कार में सवार कम से कम सात लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के दौरान गोलीबारी हुई थी और इसी बीच एक गोली पास खड़ी हरसिमरत को लग गई।

उसने रीड के हवाले से बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हरसिमरत एक स्थानीय जिम से घर जा रही थी, तभी उसे गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।’’ इस मामले में और किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

रीड ने कहा, ‘‘जांच अभी जारी है और हम इस मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi के निहाल विहार में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी विकास फरार

Aurora Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश के वक्त परिवार संग मौजूद थे Raja Krishnamoorthi

Delhi Police: कॉजपा के तिरंगा मार्च पर सख्त पाबंदी, छोटे समूह को ही मिलेगी इजाजत

अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर बोले अभिषेक बनर्जी, BJP पर अधिकारों के हनन का आरोप