अयोध्या पर फेसबुक पोस्ट लिखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के धुले जिले से 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अयोध्या विवाद पर फैसला आने से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय ने राजनीति रूप से संवेदनशील अयोध्या भूमि विवाद पर फैसला सुनाने के लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया है। अधिकारी ने बताया कि धुले जिले के ओल्ड आगरा रोड निवासी संजय रामेश्वर शर्मा ने क्षेत्रीय भाषा में कथित तौर पर लिखा था वह श्रीराम जन्मभूमि विवाद पर न्याय मिलने के बाद दिवाली मनाएगा और जोर दिया था कि इतिहास के काले अध्याय को मिटा देगा। 

अधिकारी ने बताया, सोशल मीडिया की निगरानी कर रही पुलिस टीम को जब इसकी जानकारी मिली तो शर्मा को भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (1)(ब) और धारा 188 (धार्मिक, नस्लीय, भाषा, क्षेत्र, समुदाय के आधार पर विद्वेष फैलाने वाले कृत्य करना) के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को शर्मा को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी मिली है कि शर्मा को गत तीन महीने में दो मामलों में पहले भी गिरफ्तार किया गया था। उसपर दूसरे समुदाय की लड़की से दोस्ती करने के मामले में एक व्यक्ति को पीटने और दो अन्य पर हमला करने का आरोप है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर