सोशल मीडिया पर हिंदू देवी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2022

भुज। गुजरात के कच्छ जिले के 23 वर्षीय एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर हिंदू देवी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भरत रूपाणी को कच्छ (पश्चिम) पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के तलमोद से गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में नौ और 10 जुलाई को अधिक बारिश होने की संभावना

अधिकारियों के मुताबकि, फेसबुक पर देवी आशापुरा की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर भुज ए-डिवीजन थाने में भरत रूपाणी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आशापुरा देवी इस क्षेत्र की स्थानीय देवी हैं और लोगों की उनमें गहरी आस्था है।

इसे भी पढ़ें: चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में मुद्रास्फीति क्रमिक रूप से नरम पड़ सकती है: आरबीआई

पुलिस की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इस पोस्ट से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। भरत रूपाणी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर