बंगाल के अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2025

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में संविदा पर कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी से बलात्कार के आरोप में मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक निजी स्वास्थ्य सेवा कंपनी का कर्मचारी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ पीड़िता द्वारा शिकायत देने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘वह पिछले कई दिनों से मुझे अश्लील प्रस्ताव दे रहा था और मैं आधिकारिक काम के अलावा जितना हो सके उससे बचती रही। रविवार रात उसने मुझे दवा वितरण के बारे में बात करने के लिए एक कमरे में बुलाया और मेरे साथ बलात्कार किया।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट से गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, अस्पताल में कार्यरत तीन अन्य संविदा महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी उस पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं। आक्रोशित कर्मचारियों ने अस्पताल अधीक्षक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपी जहीर अब्बास खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra