सिंगापुर में प्रधानमंत्री ली को फेसबुक पर धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2022

 सिंगापुर। भड़काने के आरोप में 45 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में आयी खबरों से शनिवार को यह जानकारी मिली। यह टिप्पणी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के संबंध में एक पोस्ट पर चैनल न्यूज एशिया के फेसबुक पेज पर की गयी। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार अपराह्न तीन बजकर 10 मिनट पर प्रधानमंत्री ली के खिलाफ हिंसा भड़काने की धमकी के संबंध में सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद फेसबुक उपयोगकर्ता की पहचान की गयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर