White House के पास हथियारों समेत पकड़ा गया संदिग्ध, Donald Trump की हत्या की बात कही

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 07, 2026

वाशिंगटन, सात नवंबर (एपी) अमेरिका की खुफिया सेवा ‘सीक्रेट सर्विस’ ने राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के पास एक वाहन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आरोप तय किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बंदूकें भी मिली हैं। ‘सीक्रेट सर्विस’ के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि उसे अपने दिमाग में ऐसी आवाजें सुनाई देती थीं, जो उसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने के लिए कहती थीं।

अमेरिका के गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, ‘सीक्रेट सर्विस’ के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात एक खड़ी कार में मौजूद व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियां देखकर उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध की पहचान रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसे ऐसी आवाजें सुनाई देती थीं जो उसे देश की राजधानी वाशिंगटन जाकर राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या करने के लिए कहती थीं।

इसके कुछ ही समय बाद अधिकारियों को पता चला कि संदिग्ध जिस वाहन में बैठा था, उसकी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसके पास से तीन बंदूक और दर्जनों कारतूस भी मिले हैं। बयान में क्रिनोस को वेनेजुएला का प्रवासी बताया गया है, जो मार्च 2024 में टेक्सास के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था और देश में अवैध रूप से रह रहा था।

गृह मंत्रालय ने बताया कि क्रिनोस के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं और वह फिलहाल ‘यूएस मार्शल सर्विस’ की हिरासत में है। ‘व्हाइट हाउस’ ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

प्रमुख खबरें

CAA आवेदकों को 31 दिसंबर तक नागरिकता देगी Bengal सरकार, Suvendu Adhikari का वादा

Narak Chaturdashi 2026: नरक से मुक्ति और अकाल मृत्यु से रक्षा का पर्व है नरक चतुर्दशी

Election Commission का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को मिला एक और मौका, बिना किसी कानूनी डर के भर सकेंगे फॉर्म 6

Donald Trump ने Stephen Miller को बनाया नया Chief of Staff