मात्र 2 रोटी के कारण के कारण शख्स हुआ खून का प्यासा, साथ काम करने वाले कर्मचारी को छत से दिया धक्का, मौत

By रेनू तिवारी | Oct 31, 2024

दिल्ली के बवाना से एक दर्दनाक वारदात सामने आयी हैं। जहां छोटी दो रोटी के लिए किसी की जान ले ली गयी। दरअसल दिल्ली के बवाना इलाके में दो रोटियों को लेकर एक कर्मचारी ने  दूसरे कर्मचारी को बालकनी से धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 29 अक्टूबर को धनतेरस के मौके पर हुई, जब कर्मचारी दिवाली से पहले फैक्ट्री को सजा रहा था। राम प्रकाश फैक्ट्री की चौथी मंजिल को सजा रहा था, तभी आरोपी असलम दूसरी फैक्ट्री की छत पर टहल रहा था। 

इसे भी पढ़ें: Bandhavgarh Elephant Death | बांधवगढ़ में हाथियों की मौत का आंकड़ा 9 तक पहुंचा, मौतों के पीछे कोदो जहर का हाथ, अधिकारियों को संदेह

असलम ने राम प्रकाश को धक्का दिया, जिससे वह बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फैक्ट्री से भाग गया, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया। अन्य फैक्ट्री कर्मचारियों की प्रत्यक्षदर्शियों की रिपोर्ट के आधार पर असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर