जुआ खेलते पकड़े गए व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2024

राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में जुआ खेलने के अड्डे पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए 24 वर्षीय एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर उसे पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) जितेंद्र कुमार दुबे ने शनिवार को बताया, ‘‘अमन गौतम (24) समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया था।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस थाने ले जाते समय अमन की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

अमन की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर उसे पीटने का आरोप लगाया। पुलिस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम जांच के जरिए पता लगाया जाएगा।

पुलिस ने शनिवार देर शाम जारी एक बयान में कहा कि ‘‘ तीन चिकित्सकों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार, उसके शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं पाई गई।’’ बयान के अनुसार दिल का दौरा पड़ने के मौत उसकी मौत हुई और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

2029 तक ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ेगी सरकार, Amit Shah ने ANTF सम्मेलन में तय की समय-सीमा

सपा कार्यालय पर Akhilesh Yadav का नया पोस्टर, हनुमान जी से आशीर्वाद लेते दिखे

जयपुर अग्निकांड: Rajasthan Human Rights Commission ने नगर निगम और प्रशासन से मांगा ब्योरा

जमुई में कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में AISA और AIPWA ने रांची में किया प्रदर्शन