मैनचेस्टर सिटी ने आर्सनल को 3-0 से हराकर लिवरपूल का इंतजार बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2020

मैनचेस्टर। मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग की 100 दिन के बाद वापसी पर खेले गये पहले मैच में दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही आर्सनल की टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दी। सिटी की इस जीत ने लिवरपूल का 30 साल में पहली बार इस प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा दिया। रहीम स्टर्लिंग ने जब पहले हाफ के इंजुरी टाइम में सिटी की तरफ से पहला गोल दागा तो उसका जश्न मनाने के लिये कुछ स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा स्टेडियम में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। कोरोना वायरस के कारण पिछले तीन महीने में केवल स्वास्थ्यकर्मियों के लिये ही तालियां बजी थी। आर्सनल को दूसरे हाफ के शुरू में ही झटका लगा जब डेविड लुईस को लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। सिटी को पेनल्टी मिली जिसे केविन डि ब्रूएन ने 51वें मिनट में इसे गोल में बदल दिया।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया