सीहोर में साहूकारों द्वारा परेशान किए जाने के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या

By सुयश भट्ट | Nov 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या की है। ऐसा बताया जा रहा है कि उसे साहूकारों द्वारा कथित तौर पर परेशान किया जा रहा था।

वहीं पुलिस ने मौके से हाथ से लिखा एक नोट बरामद किया है। नोट में व्यक्ति की पहचान सीहोर के मुर्दीगंज निवासी परमानंद मंगलोरिया के रूप में हुई है। मंगलोरिया सड़क किनारे फल विक्रेता था। शनिवार की सुबह वह मुरली रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा और चलती ट्रेन के आगे कूद गया।

इसे भी पढ़ें:रणवीर सिंह के साथ होगी कैटरीना कैफ की फाइट, जानें कहा और किस बात पर भिड़ने वाले हैं दोनों 

दरअसल पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुसाइड नोट में मंगलोरिया ने दो लोगों पर दीपक सोनकर और दिलीप सोनकर को परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के अनुसार, उसने कुछ महीने पहले दो व्यक्तियों से 10% ब्याज दर पर पैसे उधार लिए थे। उसे साहूकारों द्वारा परेशान किया जा रहा था। वहीं जांच अधिकारी एसएन वर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Banks ने Minimum Balance न रखने पर वसूले ₹7,100 करोड़, Private Banks की वसूली में रिकॉर्ड इजाफा

US vs China: ड्रैगन को तगड़ा झटका, Cyber Attack के डर से चीनी रोबोट और इन्वर्टर पर लगाया कड़ा बैन

Maruti Suzuki का गुजरात में बड़ा विस्तार: Hansalpur Plant शुरू होने से Production Capacity अब 29 लाख पार

Swiggy का बड़ा दांव, Blinkit और Zepto को टक्कर देने के लिए Instamart के Expansion पर फोकस