लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला करने के दोषी को न्यूयॉर्क में आज सुनाई जाएगी सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2025

प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी पर 2022 में न्यूयॉर्क में एक व्याख्यान कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला करने के दोषी हादी मतार को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी। अमेरिका की एक अदालत ने फरवरी में 27 वर्षीय मतार को हत्या के प्रयास और हमले का दोषी ठहराया था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों सजाएं एक साथ लागू होनी चाहिए, क्योंकि ये अपराध एक ही घटना के दौरान हुए थे। दोषी को सजा सुनाए जाने के वक्त रुश्दी के अदालत में मौजूद रहने की संभावना कम है। लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान रुश्दी (77) मुख्य गवाह थे और उन्होंने घटना का सिलसिलेवार ब्योरा दिया था।

लेखक ने अदालत में बताया था कि जब उन पर अचानक चाकू से हमला हुआ तो उन्हें लगा कि वह मरने वाले हैं। हमलावर ने उनके सिर और शरीर पर 12 से अधिक बार वार किया था।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया