Reel नहीं Real लाइफ की है ये कहानी, पति ने 12 साल बाद पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, पढ़ें पूरा मामला

By प्रिया मिश्रा | Jun 22, 2022

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में जब अजय देवन को ऐश्वर्या राय के प्रेमी के बारे में पता चलता है तो वो दोनों की शादी करवाने निकल पड़ते हैं। ये कहानी सुनने पर लगता है कि ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही हो सकता है। लेकिन हाल ही में कोलकाता के फलकता से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि यहाँ एक युवक को जब अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला तो उसने उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी। 

इसे भी पढ़ें: महज 10 साल की बच्ची के हैं उम्र से ज़्यादा बड़े ब्रेस्ट, आकार कम करवाने के लिए लेना पड़ा सर्जरी का सहारा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हाल ही में युवक का अपनी पत्नी से तलाक हुआ है। जिसके बाद युवती की शादी उसके प्रेमी के साथ तय हो गई। युवती के पूर्व पति ने ही दोनों की शादी तय करवाई थे। युवती का कोचबिहार के तुफानगंज कस्बे के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी शादी सोमवार की रात प्रेमी के साथ तय की गई थी। युवक के पहले पति ने अपनी पूर्व पत्नी की शादी उसके प्रेमी से तय कर दी। रजिस्ट्री के जरिए नव दंपति ने जीवन के नए चरण की शुरुआत की है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी