American citizens से 1.5 करोड़ डॉलर की ठगी के सिलसिले में व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कॉल सेंटर के जरिये अमेरिकी नागरिकों से 1.5 करोड़ डॉलर की ठगी से जुड़े मामले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ईडी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एजेंसी ने बताया कि तकनीकी सहायता प्रदान करने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी करने का मुख्य आरोपी गुप्ता जुलाई 2024 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी के बाद से फरार था, जिसके चलते उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

बयान के मुताबिक, ईडी ने उस कथित गिरोह से संबंधित 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति की पहचान की है, जो इन कॉल सेंटर का संचालन करता था और तकनीकी सहायता के बहाने अमेरिकी नागरिकों को ठगता था। ईडी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं और उनकी पहचान अर्जुन गुलाटी, अभिनव कालरा व दिव्यांश गोयल के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी