By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026
फरीदाबाद की एक अदालत ने 54 वर्षीय व्यक्ति को 2022 में एक युवती का अपहरण और हत्या करने के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि जिस मामले में राज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, वह जनवरी 2022 में फरीदाबाद के भूपानी गांव की एक महिला द्वारा अपनी 20 वर्षीय भतीजी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान, छह जनवरी को लापता युवती का शव बरामद हुआ और एक दिन बाद फरीदाबाद के जसाना गांव के निवासी राज को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, राज ने युवती की हत्या करने और उसका शव आगरा नहर के किनारे फेंकने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार राज ने तीन नाबालिगों समेत पांच अन्य लोगों की हत्या करने की बात भी स्वीकार की थी।