मप्र पुलिस की हिरासत में व्यक्ति की गुरुग्राम के होटल से गिरकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2025

हरियाणा के सोहना में कथित तौर पर आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े साइबर अपराध के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 23 वर्षीय व्यक्ति की गुरुग्राम में एक होटल की तीसरी मंजिल के कमरे की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। हरियाणा पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड लेने के वास्ते अदालत में पेश किए जाने से पहले आरोपी को गुरुग्राम के होटल में रखा गया था। पुलिस ने बताया कि होटल में रहने के दौरान कुमार ने मध्य प्रदेश पुलिस से शौचालय जाने की अनुमति मांगी, लेकिन उसने केबल के सहारे बालकनी से भागने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि इस प्रयास में वह तीसरी मंजिल के कमरे की बालकनी से नीचे गिर गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सोहना के सहायक पुलिस आयुक्त अभिलक्ष जोशी ने कहा कि मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुग्राम में कार्रवाई करने से पहले स्थानीय पुलिस को सूचित नहीं किया था।

प्रमुख खबरें

LAC पर भारत का चक्रव्यूह! जानिए क्यों सियांग मेगा प्रोजेक्ट से कांप रहा है ड्रैगन

New Zealand पर T20I सीरीज में व्हाइटवॉश का खतरा, Team India करेगी नए प्रयोग

Meerut Police ने मालकिन को नशीला पदार्थ देकर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा

Cancer Drugs के दाम घटे, Jan Swasthya Abhiyan ने मुनाफे पर सीमा तय करने को कहा