Bengaluru में एक व्यक्ति मेट्रो ट्रेन के सामने कूदा, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

बेंगलुरु के केंगेरी मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे पर्पल लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय शांतगौड़ पुलिसपाटिल के रूप में हुई है। यह घटना सुबह सवा आठ बजे हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शांतगौड़ ने ट्रेन से टकराने के लिए सही समय पर छलांग लगाई थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पैरामेडिकल टीम के साथ मिलकर शव को तुरंत पटरियों से हटाया। इस घटना के बाद पर्पल लाइन पर मैसूर रोड से चल्लाघट्टा तक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में सेवाओं को बहाल कर दिया गया। बैंग्लोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुबह 9:40 बजे तक ज्ञान भारती और चल्लाघट्टा के बीच की सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। अब पूरे पर्पल लाइन पर ट्रेन परिचालन सामान्य समय-सारणी के अनुसार हो रहा है।’’ केंगेरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UN Report का बड़ा खुलासा, दिल्ली के Red Fort Blast के पीछे Pakistan स्थित Jaish का हाथ

CM पद पर बात नहीं तो Delhi क्यों गए? DK Shivakumar की High Command से Meeting ने बढ़ाया सस्पेंस

Supreme Court की RERA को कड़ी फटकार, कहा- ये अथॉरिटी सिर्फ Builders को फायदा पहुंचा रही है

हाथ-पैर बंधे, खून से लथपथ... Bangladesh में Election से पहले हिंदू युवक की हत्या से हड़कंप