पनवेल: अवैध संबंध के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई को पत्थर से मार डाला, रिश्तों का खूनी अंत हुआ!

By रेनू तिवारी | Sep 26, 2025

ठाणे जिले के निकट पनवेल में रिश्तेदार की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध के कारण एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई की पत्थर मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) प्रशांत मोहिते ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करंजदे सेक्टर पांच में हुई।

इसे भी पढ़ें: ये तो लग ही रहा था...सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर बोले उमर अब्दुल्ला

मोहिते ने बताया, मृतक के, अपने रिश्तेदार के भाई की पत्नी के साथ संबंध थे, जिसके कारण उसके और उसके भाई के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पनवेल सिटी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

वहीं एक दूसरी अपराधिक घटना में महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने 39 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण बरामद करने के बाद कुख्यात शिकलगर गिरोह के चार सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया तथा चोरी के 40 मामलों को सुलझाने का दावा किया।

इसे भी पढ़ें: Trump के 100% टैरिफ पर आ गया भारत का बयान, जानें मोदी सरकार ने क्या की पलटवार की तैयारी?

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमरसिंह जाधव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चार आरोपियों - विजय सिंह अंधा सिंह जुन्नी उर्फ ​​शिकलगर (24), सोनू सिंह जितेंद्र सिंह जुन्नी (27), सनी करतार सिंह सरदार (27) और अतुल सुरेश खंडाले (24) को कल्याण में अपराध शाखा की इकाई-3 ने गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि डोंबिवली, मुंब्रा, कालवा, मानपाड़ा, विट्ठलवाड़ी (ठाणे में) और खंडेश्वर (नवी मुंबई में) सहित विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के 40 मामलों में उनका नाम है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 39.53 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण तथा अपराध में प्रयुक्त कार जब्त कर ली है। 

प्रमुख खबरें

Goa में Charter Flights को बढ़ावा देने के लिए सरकार देगी 2 करोड़ रुपये की मदद

वीकेंड पर पहाड़ों की ओर उमड़ा सैलाब, शिमला-मनाली से नैनीताल तक लंबा जाम; सड़क पर गुजारनी पड़ी रात

Asaduddin Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप

तस्वीरों से AI छेड़छाड़ पर भड़कीं Yami Gautam, X पर पोस्ट साझा कर मीडिया से जताई आपत्ति