Bihar में गोमांस ले जाने के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

सारण। बिहार के सारण जिले में कथित तौर पर गोमांस ले जाने के संदेह में हिंसक भीड़ ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सीवान जिले के हसनपुर गांव निवासी नसीम कुरैशी (55) के रूप में हुई है। अधिकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को उस समय हुई, जब नसीम और उसका भतीजा फिरोज कुरैशी सारण जिले के जोगिया गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने कहा, “दोनों को स्थानीय लोगों ने एक मस्जिद के पास रोका और इसके बाद उनके बीच बहस हुई।

इसे भी पढ़ें: Gujarat: शाह ने अहमदाबाद में 154 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

पुलिस ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।” इससे पहले, 25 जनवरी को नवादा जिले में सरस्वती पूजा के लिए पर्याप्त चंदा देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति को भीड़ द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया था। यह घटना सिरदल्ला थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में हुई थी।

प्रमुख खबरें

Indian Railways का Freight Revenue 1266 करोड़ रुपये बढ़ा, कोयला सप्लाई में भी उछाल

Shiv Sena UBT प्रवक्ता Anand Dubey ने दिया इस्तीफा, हिंदुत्व की विचारधारा से भटकाव का लगाया आरोप

ED ने Jauhar Trust केस में रामपुर जेल जाकर Azam Khan से Money Laundering पर पूछताछ की

Rahul Gandhi ने INDIA Bloc को चाय पर बुलाया; कहा- Save Democracy आंदोलन रहेगा जारी