प्राइवेट पार्ट में बम लगाकर अस्पताल पहुंचा शख्स, आतंकी हमले के डर से सदमे में डॉक्टर्स

By रेनू तिवारी | Dec 06, 2021

हम सब जानते हैं कि हर इंसान एक जैसा नहीं होता हैं, न उनकी एक जैसी हरकतें होती है और न हीं एक जैसे शौख। इंसान का दिमाग कई बार बहुत ही अलग-अलग स्तर की कल्पनाएं करता हैं, और उन कल्पनाओं को कई बार निजी जीवन में भी उतारने की कोशिश करता हैं। कल्पना और सच्चाई एक दूसरे के काफी विपरीत होते हैं। असल जिंदगी में इनका कोई नाता नहीं होता हैं लेकिन कई बार इंसान इसे समझ नहीं पाता हैं। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक शख्स का शौख उसके जी का जंजाल बन गया। ये शौख उसे इतना भारी पड़ गया कि उसकी जिंदगी भी खतरें में आ गयी।


द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में रहने वाला एक शख्य जो सेना का पूर्व कर्मचारी था। वह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अपने देश के लिए लड़ा भी था। इस शख्स को हथियारों को अपने पास रखने का एक अलग शौख था. पूर्व आर्मी के जवान ने अपने घर पर एक म्युजियम बना रखा था जिसमें बहुत ही पुराने और विश्व युद्ध के दौरान के बम-हथियार भी थे। हाल ही में इस शख्स को अपने संग्राहय में जाने का मन हुआ। वहां वह व्यक्ति साफ सफाई भी करने लगा लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बुरी तरह नीचे गिर गया। जिस जगह पर वह गिरा वहा दूसरे विश्व युद्ध का एक बम रखा था जो जाकर उसके प्राइवेट पार्ट में जाकर फंस गया। सेंसटिव जगह पर ऐसा होने के कारण वह व्यक्ति बदहवास हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर जाया गया।

 

प्राइवेट पार्ट पर बम लगा देख डॉक्टर्स  हैरान रह गये। कुछ समय के लिए उन्होंने सोचा की यह कोई आतंकवादी हमला हो गया है। सभी चौंक गये। उन्होंने पुलिस को फोन किया साथ ही बम को रिफ्यूज करने वाले दस्ते को भी अस्पताल बुलवाया गया। शख्स ने डॉक्टर्स को पूरी बात बताई, तब जाकर डॉक्टर्स का आतंकी हमले का डर खत्म हुआ। उन्होंने मरीज को ओटी में पहुंचाया और काफी मशक्कत के बम को हटाया गया और व्यक्ति की जान बचायी गयी। 


प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज