नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2025

भदोही की एक विशेष पोक्सो अदालत ने 15 साल की एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने के जुर्म में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए उसे 20 साल के कठोर कारावास की सज़ा शनिवार को सुनाई।

शुक्ला ने बताया कि यह मामला जिले के कोइरौना थाना के एक गांव का है जहां के निवासी शैलेन्द्र माली ने कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली एक किशोरी के साथ डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म किया जिससे किशोरी गर्भवती हो गई और बाद में उसने नारी निकेतन में एक बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) लोकेश कुमार मिश्रा की अदालत में हुई।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि किशोरी के अपहरण और ज़बरदस्ती उसे गुजरात के राजकोट में रख कर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी शैलेन्द्र माली के खिलाफ पीड़िता के पिता ने 18 मई, 2024 को कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

प्रमुख खबरें

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान