Uttar Pradesh के बलिया में नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोषी को 25 साल की कैद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

उत्तर प्रदेश के बलिया की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की से कई महीने तक बलात्कार करने के मामले में बुधवार को एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 25 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार नरही थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक व्यक्ति ने 16 अगस्त 2021 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का गोपाल पटेल उसकी 15 वर्षीय बेटी को जान से मारने की धमकी देकर पिछले कई महीने से बलात्कार कर रहा है।

किशोरी ने जब मृत बच्ची को जन्म दिया तो मामला सामने आया। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर गोपाल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि विशेष न्यायाधीश प्रथम कांत की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी गोपाल को दोषी करार देते हुए 25 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई और 26 हजार रुपये जुर्माना लगाया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Football मैदान से Iran का Silent Protest, AFC Cup में राष्ट्रगान न गाकर दुनिया को दिया संदेश

Galaxy S26 Series में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का स्पेशल फीचर, बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे मैसेज

Iran-Israel War की आग में झुलसा Qatar, हमलों के बाद LNG प्रोडक्शन बंद, Europe-Asia में बढ़ी टेंशन

T20 World Cup Semifinal: इरफान पठान ने बताई Abhishek Sharma की बड़ी कमजोरी, England के खिलाफ बन सकती है मुसीबत?