Meerut में नौ वर्षीय दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

मेरठ जिले की एक विशेष अदालत ने नौ वर्षीय दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अधिवक्ताओं के अनुसार यह मामला 29 मई 2022 को मुंडाली थाना में दर्ज हुआ, जिसमें वादी ने आरोप लगाया था कि उसकी नौ वर्षीय पुत्री से आरोपी ने उसके घर में घुसकर बलात्कार किया था।

वादी ने बताया कि पीड़िता मंदबुद्धि है, बोल नहीं पाती तथा पैरों से भी अपंग है। पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया और शुक्रवार को सुनवाई पूरी होने के बाद सजा सुनाई गई। पुलिस ने दावा किया कि उसकी प्रभावी पैरवी के चलते अदालत ने सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश