दिल्ली के गोविंदपुरी में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में झगड़े के दौरान 23 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अमन उर्फ ​​बुद्धा (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपराध टीम ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक नमूने एकत्र किए, जबकि जांचकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए क्षेत्र में जाकर पूछताछ की, जिसके बाद अमन को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हमला पीड़ित और आरोपी के बीच व्यक्तिगत विवाद के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल अन्य संदिग्धों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन

CSK vs MI: धोनी की वापसी का इंतजार और बढ़ा, Wankhede में फैन्स को फिर मिली निराशा

Bikaji के नमकीन किंग Shiv Ratan Agarwal नहीं रहे, Chennai में ली अंतिम सांस; शोक की लहर