Delhi Brijpuri | दिल्ली में दो भाइयों पर चाकू से किया गया हमला, दो समुदाय में तनाव की आशंका के बीच बढ़ाई गयी सुरक्षा, अर्धसैनिक बल तैनात

By रेनू तिवारी | Jun 24, 2023

नयी दिल्ली। उत्तरपूर्वी दिल्ली के बृजपुरी इलाके में शुक्रवार शाम एक छोटी सी बात पर बहस के बाद 20 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके पड़ोसी ने चाकू मार दिया। आरोपी मोहम्मद जैद (20) और पीड़ित राहुल बृजपुरी में एक ही इलाके में रहते थे। घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है जब राहुल अपने चचेरे भाई सोनू (19) के साथ इलाके के शिब्बन स्कूल के पास रात के खाने के बाद आइसक्रीम खाने के लिए निकला था। राहुल के पड़ोसी आरोपी जैद की पहले राहुल से छोटी सी बात पर बहस हुई। इसके बाद उसने उसके पेट के निचले हिस्से में चाकू से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। हमले में सोनू के हाथ में भी चोट आई है। हमले के बाद जैद मौके से भाग गया और फिलहाल फरार है।

मामला दो अलग-अलग समुदायों के बीच का था इसलिए तनाव काफी फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी।  हमले के बाद किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए दिल्ली के बृजपुरी इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307/324 के तहत मामला दर्ज किया। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे, बृजपुरी निवासी सोनू (19) रिश्ते के अपने भाई राहुल के साथ आइसक्रीम खाने गया था। अधिकारी ने बताया, उसी गली में रहने वाले मोहम्मद जैद (20) से राहुल का विवाद हो गया और मारपीट के दौरान जैद ने राहुल के पेट के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सोनू के भी हाथ में चोटें आईं। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि जैद अपने पिता के साथ बढ़ई का काम करता है, जबकि राहुल के पिता कैंडी बेचते हैं।

इसे भी पढ़ें: Opposition Meeting पर बोले अनुराग ठाकुर, रंगमंच सज चुका है, नाटकमंडली एकत्रित हो चुकी

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी जैद फरार हो गया और उसके खिलाफ दयालपुर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 और धारा 324 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल राहुल को जीटीबी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट करके इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, दिल्ली के बृजपुरी इलाके में चाकूबाजी की घटना। ऐसा नहीं लगता कि यह राष्ट्रीय राजधानी है। अब इसमें हिंदू-मुस्लिम कोंण भी है।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Ravi Budigina ने लगाई पदकों की हैट्रिक, चार भारतीय तैराकों ने जीते मेडल

Asian Para Games 2026: यौन दुर्व्यवहार के आरोप में Para Swimmer शम्स आलम शेख जापान से वापस भेजे गए

Ahmedabad में 23 अक्टूबर से पहली Commonwealth Kabaddi Championship, 13 देश होंगे शामिल

Explained | दिल्ली में गंदे पानी की समस्या पर बड़ा प्रहार! जानिए क्या है 8,941 करोड़ रुपये का यमुना क्लीन प्रोजेक्ट, जिससे 36 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा सीधा फायदा