व्यक्ति ने घरेलू विवाद में ससुराल के दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2025

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार को एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपने ससुराल के दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने जगदीप नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीवास्तव ने बताया, बुधवार शाम जगदीप अपने ससुराल पहुंचा, जिसके बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीप ने अपने ससुराल के लोगों, आनंद राम और आशा देवी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद जगदीप को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया, पूनम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और घटना की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

G7 समिट का अनदेखा किस्सा: PM Modi नहीं चाहते थे प्रेस वार्ता, पर ऐन मौके पर भूल गए Donald Trump, 45 मिनट तक पूछे गए सवाल!

Delhi-NCR में मूसलाधार बारिश का कहर! IMD की चेतावनी, कई इलाकों में जलजमाव और Traffic जाम

Greater Kailash में तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

Uttarakhand में बनेगा पहला Youth Commission, युवाओं को कोचिंग और रोजगार के नए अवसर