मुंबई में चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025

पश्चिमी उपनगर में चोर होने के संदेह में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की कुछ श्रमिकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव के सुभाष नगर इलाके में एक इमारत में रविवार तड़के हुई इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इमारत में कुछ निर्माण कार्य के लिए श्रमिक परिसर में मौजूद थे।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की चीखें सुनकर इमारत के सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसे धमकी देकर भगा दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ घंटों बाद परमार बेहोशी की हालत में पाया गया। गार्ड ने अपने सुपरवाइजर को इसकी सूचना दी, जिसने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी सलमान खान, इसामुल्ला खान, गौतम और राजीव गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल

ट्रंप ने ईरान के साथ टकराव के जल्द खत्म होने का अनुमान लगाया, कहा - हालात बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं

Delhi High Court ने सरकार को DMC में महिला आरक्षण पर शीघ्र विचार करने को कहा

PM की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य Nilesh Shah बोले, मजबूत रहेगी India की Growth