दिल्ली में कोरोना संदिग्ध ने अस्पताल में किया आत्महत्या का प्रयास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

मध्य दिल्ली के एक अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय व्यक्ति को 31 मार्च को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को रात लगभग 11.30 बजे वह अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति जमीन पर गिरने से पहले टिन की छत से टकराया और उसके पैर की हड्डी टूट गई। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति स्थिर है और उसकी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह