ग्वालियर में महिला से छेड़छाड़ की कोशिश करने पर व्यक्ति की पिटाई

By Suyash Bhatt | Nov 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पाधव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौक के पास एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने पर एक व्यक्ति को लोगों के एक समूह ने पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि लोगों का एक समूह शख्स की पिटाई कर रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। वह सड़क किनारे एक भोजनालय में मौजूद महिलाओं पर भद्दे इशारे कर रहा था। जानकारी के मुताबिक ये व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ फूलबाग इलाके में सड़क किनारे स्थित भोजनालय अमृतसरी नान पहुंचा। उसने भोजनालय में मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने की कार्यवाही, कनिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा 

वहीं भोजनालय के मालिक और उसके कर्मचारियों ने विरोध किया और उस आदमी को वहां से चले जाने के लिए कहा लेकिन बाद वाले ने उनके साथ गाली-गलौज की। इसे लेकर दो पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद भोजनालय के  शुभम राठौड़ और उसके कर्मचारियों ने अन्य दुकानदारों के साथ उस व्यक्ति की पिटाई की।

प्रमुख खबरें

ISRO ने 5 नवंबर को रचा था इतिहास, अंतरिक्ष में भेजा था पहला Mars Orbiter

Dubai से Ravi Uppal का प्रत्यर्पण तेज, Mahadev Betting App के हवाला नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा

Stockal Securities मामले में 1 Million Dollar के नुकसान से मानसिक रूप से टूटा निवेशक