पालघर में पानी पर विवाद को लेकर व्यक्ति पर हमला, दो दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सार्वजनिक नल से पानी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद दो दंपति ने 43 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक पर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले दो दंपति ने बिजली की मोटर से सार्वजनिक नल से पानी निकालना शुरू किया जिस पर पीड़ित ने यह कहते हुए आपत्ति जताई कि इस तरह पानी लेने से अन्य स्थानीय निवासियों को पानी नहीं मिल पाएगा।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के आपत्ति जताने से दोनों दंपति नाराज हो गए और उन्होंने सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली ईंट (पेवर ब्लॉक) और लोहे की छड़ों से पीड़ित पर कथित तौर पर हमला कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ित हमले में बुरी तरह घायल हो गया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज हो रहा है।’’ पुलिस ने बताया कि स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के आरोपों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत चार आरोपियों के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत