Shah Rukh Khan Death Threat Case | शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स को छत्तीसगढ़ में हिरासत में लिया

By रेनू तिवारी | Nov 12, 2024

मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान को धमकी भेजने के आरोप में छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, मुंबई पुलिस की टीम रायपुर में मौजूद है और संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।फिलहाल संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

शाहरुख खान को रायपुर के रहने वाले एक शख्स ने धमकी भरा कॉल किया, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच के लिए एक टीम रायपुर भी पहुंची। जिस नंबर से बॉलीवुड सुपरस्टार को धमकी भरा कॉल आया था, उसे ट्रेस करने के बाद पता चला कि यह नंबर रायपुर के फैजान के नाम से रजिस्टर्ड है, जिससे पहले पुलिस ने पूछताछ की थी। बांद्रा पुलिस स्टेशन को 5 नवंबर को अभिनेता शाहरुख खान को 50 लाख रुपये की धमकी देने वाला कॉल आया था।

इसे भी पढ़ें: चाय के दो कप लेकर रोड पर क्यों बैठी Tejasswi Prakash? करण कुंद्रा ने भी पूछा- ये क्या कर रही हो?

जिस व्यक्ति के फोन नंबर से यह धमकी भेजी गई थी, उसने पुलिस को अपना बयान दिया है। रायपुर कोर्ट में वकालत करने वाले फैजान ने बताया कि उनका फोन चोरी हो गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने रायपुर में दर्ज कराई थी। फैजान ने आगे कहा कि उन्होंने अपना नंबर बंद न करके गलती की है। गौरतलब है कि फैजान पहले मुंबई के लालबाग में रहते थे और बाद में छत्तीसगढ़ चले गए थे।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Salman और Shah Rukh Khan के बाद Mithun Chakravarti को मिली धमकी, Triptii Dimri पर चढ़ा था 'मंजुलिका' का भूत

शाहरुख के लिए यह पहली बार नहीं

शाहरुख खान को पहली बार धमकी भरा फोन नहीं आया है। पिछले साल अक्टूबर में भी उन्हें पठान और जवान फिल्मों की सफलता के बाद जान से मारने की धमकी मिली थी। अभिनेता ने इस संबंध में महाराष्ट्र पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें वाई प्लस सुरक्षा दी गई थी।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

प्रमुख खबरें

हवा में छलनी और चांद: Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने 35,000 फीट की ऊंचाई पर मनाया करवा चौथ

IND vs NZ T20I: 260 रन के टारगेट के सामने 172 पर सिमटा भारत, न्यूजीलैंड 87 रन से जीता

India को खाद्य तेल आपूर्ति में Argentina शीर्ष पर, Vaca Muerta गैस क्षेत्र में भी संभावनाएं

Aamir Khan और Gauri Spratt ने शादी के बाद मनाया अपना पहला करवा चौथ, अनिल कपूर के घर पर बिखेरा जलवा, वीडियो वायरल