स्टर्लिंग की 11 मिनट में हैट्रिक, मैनचेस्टर सिटी ने अटलांटा को 5-1 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

मैनचेस्टर। रहीम स्टर्लिंग की 11 मिनट में दागी हैट्रिक की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार को चैंपियन्स लीग में अटलांटा को 5-1 से हरा दिया। रुस्लान मालिनोवस्की ने पहले हाफ में ही पेनल्टी पर गोल दागकर अटलांटा को बढ़त दिला दी लेकिन इतिहाद स्टेडियम में सर्जियो एगुएरो ने मध्यांतर से पहले दो गोल दागकर सिटी को 2-1 से आगे कर दिया।

इसे भी पढ़ें: हसन अली आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर

ग्रुप सी में सिटी की यह लगातार तीसरी जीत है और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है। टीम ने दूसरे स्थान पर चल रहे डाइनेमो जागरेब पर पांच अंक की बढ़त बना रखी है जबकि तीन मैच बचे हैं।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा