Manchester City का ऐतिहासिक दांव, Elliot Anderson के लिए 116 मिलियन पाउंड का Record Deal

By Ankit Jaiswal | Jun 28, 2026

यूरोप के फुटबॉल ट्रांसफर बाजार में एक बार फिर बड़ा धमाका देखने को मिल। प्रीमीयर लीग की मौजूदा दिग्गज टीम मैनचेस्टर सिटी ने नॉटिंघम फॉरेस्ट के युवा मिडफील्डर इलियट एंडरसन को रिकॉर्ड 116 मिलियन पाउंड की ट्रांसफर फीस में अपने साथ जोड़ने पर सहमति बना ली है। इस सौदे के साथ ही एंडरसन किसी भी ब्रिटिश खिलाड़ी के लिए सबसे महंगे ट्रांसफर का नया रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध फुटबॉल ट्रांसफर विशेषज्ञ फैब्रिजियो रोमानो ने इस सौदे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों क्लबों के बीच अंतिम सहमति बन चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि इलियट एंडरसन ने स्वयं नॉटिंघम फॉरेस्ट से क्लब छोड़ने की इच्छा जताई थी और अब उनका चिकित्सीय परीक्षण अमेरिका में कराया जाएगा।

गौरतलब है कि मैनचेस्टर सिटी ने इससे पहले एंडरसन के लिए 80 मिलियन पाउंड का शुरुआती प्रस्ताव भेजा था, लेकिन नॉटिंघम फॉरेस्ट ने उसे अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद दोनों क्लबों के बीच कई दौर की बातचीत हुई और आखिरकार रिकॉर्ड राशि पर समझौता हो गया।

23 वर्षीय इलियट एंडरसन पिछले एक सीजन में प्रीमीयर लीग के सबसे प्रभावशाली मिडफील्डरों में गिने गए हैं। उन्होंने न सिर्फ रक्षात्मक भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि बीच मैदान से आक्रमण तैयार करने में भी अहम योगदान दिया। पिछले सत्र में उन्होंने प्रीमीयर लीग के सभी 38 मुकाबलों में हिस्सा लिया और केवल एक मैच में शुरुआती एकादश से बाहर रहे। उनकी लगातार उपलब्धता और फिटनेस ने भी उन्हें यूरोप के सबसे भरोसेमंद युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।

बता दें कि एंडरसन का नॉटिंघम फॉरेस्ट के साथ अनुबंध वर्ष 2029 तक था, लेकिन उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण कई बड़े क्लब उन पर नजर बनाए हुए थे। वह इंग्लैंड की विश्व कप टीम के भी महत्वपूर्ण सदस्य माने जाते हैं और आने वाले वर्षों में टीम के प्रमुख मिडफील्डर के रूप में देखे जा रहे हैं।

मैनचेस्टर सिटी के लिए यह सौदा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में टीम के अनुभवी मिडफील्डर बर्नार्डो सिल्वा रियल मैड्रिड से जुड़ गए हैं। ऐसे में क्लब को मध्य पंक्ति में एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी जो लंबे समय तक टीम की जिम्मेदारी संभाल सके। विशेषज्ञों का मानना है कि एंडरसन इस भूमिका को सफलतापूर्वक निभाने की क्षमता रखते हैं।

गौरतलब है कि मैनचेस्टर सिटी की नजर इटली के मिडफील्डर सैंड्रो टोनाली पर भी लंबे समय से बनी हुई थी। हालांकि एंडरसन के साथ रिकॉर्ड सौदा पूरा होने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्लब टोनाली को लेकर आगे बढ़ता है या नहीं।

फुटबॉल जगत के जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च करके मैनचेस्टर सिटी ने यह साफ कर दिया है कि क्लब आने वाले वर्षों में भी घरेलू और यूरोपीय फुटबॉल में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए हर संभव निवेश करने को तैयार है। अब सभी की नजरें इलियट एंडरसन के पहले मुकाबले पर रहेंगी, जहां उनसे रिकॉर्ड ट्रांसफर के अनुरूप प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी