Telangana Municipal Election Results 2026 | कांग्रेस की 'हाथ' मजबूत, मल्लिकार्जुन खरगे ने जनता के विश्वास को सराहा

By रेनू तिवारी | Feb 14, 2026

तेलंगाना के नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीतिक दिशा स्पष्ट कर दी है। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्ष को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस बड़ी जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुशी जताते हुए इसे जनता के भरोसे की जीत बताया है।

इसे भी पढ़ें: Winter Olympics 2026: 48 साल बाद 'बैन' Backflip की वापसी, Ilia Malinin ने रचा इतिहास

बीआरएस ने लगभग 700 वार्ड और भाजपा ने लगभग 275 वार्ड में जीत दर्ज की। नगर निकाय चुनाव 11 फरवरी को हुए थे। खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तेलंगाना स्थानीय निकाय चुनावों में सराहनीय जीत के लिए कांग्रेस के प्रतिबद्ध जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मेरा आभार। यह जनादेश लोगों के विश्वास को दर्शाता है।’’

जिन सात नगर निगमों में चुनाव हुए, उनमें से कांग्रेस ने तीन में जीत हासिल की और एक में आगे है, जबकि भाजपा ने करीमनगर और निज़ामाबाद में अधिकतर सीट हासिल कीं। कोठागुडेम नगर निगम में कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें: Air India की बड़ी लापरवाही पर DGCA का एक्शन, बिना Permit उड़ान भरने पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना

यह जीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लिए एक बड़े बूस्टर के रूप में देखी जा रही है। जहाँ बीआरएस अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में जुटी है, वहीं भाजपा ने कुछ शहरी केंद्रों (जैसे करीमनगर और निज़ामाबाद) में अपनी पकड़ मजबूत की है। कुल मिलाकर, स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि राज्य की कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक नीतियों पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!