Mandhana एक स्थान के सुधार के साथ आईसीसी रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंची

By Prabhasakshi News Desk | Jan 21, 2025

दुबई । भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम महिला एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। बायें हाथ की यह सलामी बल्लेबाज शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 135 रन बनाने से पहले शुरुआती दो , मैचों में 41 और 73 रन की उपयोगी पारियां खेली थी। इस 28 साल की खिलाड़ी के नाम 738 रेटिंग अंक है।

दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज मारिजेन कैप को हटाकर ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर इस तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। गार्डनर ने एशेज श्रृंखला के वनडे मैचों में चार विकेट चटकाने के साथ 146 रन भी बनाये। गार्डनर करियर के सर्वश्रेष्ठ 469 रेटिंग अंक लेकर कैप  से 25 रेटिंग अंक आगे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ होबार्ट में 102 रन की पारी के बाद वह बल्लेबाजों की सूची में भी करियर के सर्वश्रेष्ठ 648 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रही। गेंदबाजी की रैंकिंग में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष पर है। दीप्ति 680 रेटिंग अंक लेकर पांचवें से चौथे पायदान पर पहुंच गयी है।

प्रमुख खबरें

WTC पॉइंट्स दांव पर! Santner बोले - New Zealand में Team India बदला लेने को बेताब होगी

देश-विदेश की बड़ी खबरें: Amit Shah का बयान, Delhi हादसा और Nepal Flood पर अहम अपडेट

दिल्ली में किस बात से बेबस ट्रिपल इंजन सरकार? Satya Niketan हादसे पर Rahul Gandhi का BJP पर वार

क्या Self-Medication से घट रही है Immunity? Antibiotics Resistance को लेकर विशेषज्ञों की बड़ी चेतावनी