Maneka Gandhi और अन्य कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार से पशुओं की बलि पर रोक लगाने का आग्रह किया

By Prabhasakshi News Desk | Nov 17, 2024

पटना । पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और अन्य पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार से राज्य के विभिन्न हिस्सों में पशु बलि देने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए तत्काल निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और अन्य पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार से पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आगामी गढ़ीमाई उत्सव में बलि के लिए राज्य से पशुओं की तस्करी को रोकने का भी अनुरोध किया।

अन्य पशु संरक्षण संगठनों के शीर्ष प्रतिनिधियों - आचार्य प्रशांत (प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक), आलोकपर्णा सेनगुप्ता (प्रबंध निदेशक, ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल/इंडिया) और गौरी मौलेखी (ट्रस्टी और सदस्य सचिव, पीपुल फॉर एनिमल्स पब्लिक पॉलिसी फाउंडेशन) का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मिला और उनसे पशु बलि तथा पशुओं की तस्करी की जांच के लिए राज्य के संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी करने का आग्रह किया। एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आचार्य प्रशांत ने कहा, ‘‘हमने मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि वह बिहार में विभिन्न स्थानों पर पशु बलि की बर्बर प्रथा तथा बलि के लिए बिहार से नेपाल में पशुओं की तस्करी रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करें।

प्रमुख खबरें

घरेलू PNG Connection बढ़ाने को सरकार ने शुरू की APM Gas प्रोत्साहन योजना

DFCCIL ने NCR और गुजरात के बीच शुरू की नई Parcel Train सेवा, मुंबई तक पहुंचेगा सामान

Bareilly में Law Student पर हलाला का दबाव बनाने और मारपीट पर FIR

Mahua Moitra विवाद में सांसद अरविंद सावंत ने Om Birla को पत्र लिखा