राजनीतिक दलों से बोलीं मेनका गांधी, आंतरिक शिकायत समिति का करें गठन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2018

नयी दिल्ली। देश में चल रहे ‘मी टू’ अभियान की पृष्ठभूमि में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दल अपने यहां यौन उत्पीड़न के मामलों को देखने के लिए आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) का गठन करें। मेनका ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के अध्यक्षों/प्रभारियों से आग्रह किया है कि वे अपने यहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन करें क्योंकि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न विरोधी कानून के तहत यह अनिवार्य है।’

उन्होंने कहा, ‘यह तथ्यपरक बात है कि राजनीतिक पार्टियां अपने कार्यालयों में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देती हैं जिनमें महिलाएं भी होती हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम महिलाओं के लिए कामकाज का सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करें।’ हाल ही में ‘मी टू’ अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित कई महिलाओं ने अपने साथ यौन उत्पीड़न की घटनाओं को साझा किया। इसी अभियान के तहत कई फिल्मी हस्तियों और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ भी आरोप लगे। अकबर ने कल विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रमुख खबरें

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी

बांग्लादेश छोड़िए, असली खेल तो नेपाल में हो गया, Gen-Z के PM कैंडिडेट पर हो गया बड़ा खेल

शाहबाग में इंकलाब मंचो का हंगामा जारी, शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोपियों पर मुकदमे की मांग

Delhi: CM Rekha Gupta का ऐलान: नए साल में गरीब परिवारों को मिलेंगे फ्लैट की चाबियां