By अनन्या मिश्रा | Apr 06, 2026
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मंगलम विधानसभा क्षेत्र एक अहम चुनावी रण के रूप में उभरा है। पुडुचेरी जिले में स्थित मंगलम सीट की खासियत यह है कि यहां शहरी और अर्ध-शहरी दोनों तरह के मतदाता रहते हैं। पिछले कुछ सालों में मंगलम सीट में जोरदार चुनावी मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां पर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दोनों तरह की पार्टियों ने रोजगार, विकास और नागरिक प्रशासन जैसे मुद्दों पर मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करती हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान मंगलम निर्वाचन क्षेत्र में कुल 38,007 मतदाता थे। जिनमें से 18,122 पुरुष और 19,875 महिला मतदाता थीं। वहीं करीब 10 हजार मतदाता थर्ड जेंडर से संबंधित थे।