मंगलुरु पुलिस ने 24.78 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

मंगलुरु पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए 24.78 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी ने अनुष्ठान के जरिए व्यक्तिगत समस्याओं को तत्काल हल करने के संबंध में विज्ञापन के लिए एक इंस्टाग्राम अकाउंट का उपयोग किया और पीड़ित से उक्त राशि अपने खाते में स्थानांतरित करा ली।

मंगलुरु नगर पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दक्षिण कन्नड़ जिले के साइबर अपराध थाने में आरोपी वासुदेवन आर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जांच के बाद बेंगलुरु के यशवंतपुर निवासी आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया और बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन और 20,300 रुपये नकद बरामद किए हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

सेमीफाइनल से पहले पिच क्यूरेटर पर भड़के कोच गौतम गंभीर, जानें क्या है पूरा मामला ?

Iran में नए Supreme Leader की तलाश, Israel की खुली धमकी- जो भी बनेगा, उसे खत्म कर देंगे

HSBC India Services PMI | फरवरी में विकास की रफ्तार पड़ी धीमी, लेकिन निर्यात और रोजगार के मोर्चे पर लौटी रौनक

Health Experts ने बताया Weight Loss का सीक्रेट, आटे में ये चीजें मिलाकर बनें Fat to Fit