Mangla Gauri Vrat 2024: खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए मंगला गौरी व्रत पर करें ये उपाय, घर में सुख-समृद्धि आएगी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 26, 2024

भगवान शिव का प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है। सावन माह प्रेम और पवित्रता का प्रतीक है, यह माह महादेव की पूजा अर्चना को समर्पित होता है। सावन के सभी सोमवार में भगवान भोलेनाथ का पूजा के लिए समर्पित  है। वहीं, सावन में आने वाले सभी मंगलवार को मंगला गौरी का व्रत भी रखा जाता है। मंगला गौरी व्रत की शुरुआत 23 जुलाई 2024 मंगलवार से शुरुआत हो चुकी है। सावन माह में आने वाले हर मंगलवार को मां गौरी की पूजा का विधान है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। मंगला गौरी व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखते हैं।  वहीं, इस दिन कुंवारी कन्याएं, योग्य जीवनसाथी की कामना करते हुए ये व्रत रखती हैं। इस दौरान कुछ उपाय करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

- अगर किसी व्यक्ति के विवाह में समस्याएं आ रही है, तो वह मंगला गौरी व्रत के शुभ दिन पर एक मिट्टी का खाली पात्र बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं।

- मंगला गौरी व्रत की पूजा के बाद गरीब व जरुरतमंदों को लाल मसूर की दाल का दान करें। इस दिन लाल रंग के वस्त्र भी दान कर सकते हैं। माना जाता है कि इससे कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।

- मंगला गौरी व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास होता है। इस दिन आप लोगों को शहद का दान करें। फिर महादेव की पूजा करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।

- मंगला गौरी व्रत की पूजा करते समय ऊँ गौरीशंकराय नमः मंत्र का जाप 21 बार करें। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में मंगल दोष दूर होता है।

- मंगला गौरी व्रत के दिन मां पार्वती और भगवान शंकर की पूजा करें। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं। कहते हैं कि इससे शिव जी और पार्वती माता की कृपा बनी रहती है।

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट