स्वाद ही नहीं सेहत का भी राजा है आम, खाने से होते हैं जबरदस्त लाभ

By एकता | Apr 15, 2022

चिलचिलाती गर्मी के बीच आम की खुशबु भला किसे अच्छी नहीं लगती होगी। गर्मियों का मौसम बिना आम के सेवन के अधूरा माना जाता है। शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जो इस तपती गर्मी में आम खाने से मना करेगा। खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर आम को फलों का राजा कहा जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल कई तरह से जैसे सब्जी, चटनी, जूस, टॉफी, अचार, शेक, आम पापड़ बनाने के लिए किया जाता है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि सिर्फ भारत में ही आम की 12 किस्में पायी जाती है जो पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं आम के इन फायदों के बारे में-

- आम जैसे रंगीन फल ज़ेक्सैन्थिन एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत हैं। ज़ेक्सैन्थिन एंटीऑक्सिडेंट हानिकारक नीली किरणों को फ़िल्टर करके हमारी आंखों की रक्षा करते हैं।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए इस तरह करें नींबू और गुड़ का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में कम होगी लटकी हुई तोंद

-  आम खाने से हमारी त्वचा को काफी फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से हमारी त्वचा में तेल का उत्पादन कम हो जाता है, इसकी वजह गर्मियों में स्किन चिपचिपी लगनी बंद हो जाती है। इसके अलावा आम त्वचा की मरम्मत का भी काम करता है।

- आम बीटा-कैरोटीन का एक अच्छा स्रोत है इसके साथ यह फाइबर और पोटेशियम से भी भरपूर होता है। यह सब पोषक तत्व हृदय रोग को रोकने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बार-बार लगती है प्यास और सूखता है गला तो हो जाएँ सावधान! हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियाँ

- आम में प्रोटीन तोड़ने वाले एंजाइम्स मौजूद होते हैं जिनकी वजह से खाना आसानी से पच जाता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है।

- आम कब्ज में भी काफी फायदेमंद होता है। यह फाइबर और पानी से भरपूर होता है जो कब्ज को रोकने में मदद करते हैं।

- आम बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह दोनों ही पोषक तत्व इम्युनिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 7 फूड्स

- आम में विटामिन सी, विटामिन ए और पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो बालों के विकास में मदद करते हैं।

- आम विटामिन ई, आयरन, फोलेट जैसे जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह पोषक तत्व बेहतर यौन प्रदर्शन के लिए जरुरी माने जाते हैं। आम का नियमित सेवन करने से कामेच्छा भी बढ़ती है।

प्रमुख खबरें

सही नेता से उज्ज्वल भविष्य: Sambit Patra बोले- BJP फैलाएगी PM Modi की Saptadhara

बुर्का, नकाब, हिजाब सब पर लगा बैन, किस देश में आ गया नया आदेश!

Box Office पर मची भारी तबाही! Awarapan 2 ने पार किया 160 करोड़ का आंकड़ा, बाकी फिल्में पस्त

इस मुस्लिम दोस्त ने भारत को दिया बड़ा धोखा, चीन के साथ बढ़ा रहा अपनी नजदीकियां