Mani Ratnam Birthday: 70 के हुए Mani Ratnam, 'Dil Se' से 'Guru' तक... क्यों कहलाते हैं Masterpiece Maker

By अनन्या मिश्रा | Jun 02, 2026

हिंदी सिनेमा और दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक मणिरत्नम आज यानी की 02 जून को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। मणिरत्नम ने कई बेहतरीन और शानदार फिल्मों का निर्देशन करके पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मणिरत्नम ने हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्में बनाई हैं। दर्शक भी उनकी फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर मणिरत्नम के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

मणिरत्नम के दोस्त रवि शंकर फिल्म 'अनु पल्लवी अनु' बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने मणिरत्नम ने सहायता मांगी और स्क्रीनप्ले लिखने के लिए कहा। मणिरत्नम ने शानदार स्क्रीनप्ले लिखा और यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरूआत हो गई। इस फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर नजर आए थे। इस फिल्म को कर्नाटक के स्टेट अवॉर्ड से नवाजा गया था।

मणिरत्नम को असली पॉपुलैरिटी तमिल फिल्म 'माउंगा रंगम' से मिली थी। साल 1987 में उन्होंने फिल्म 'लायकन' बनाई थी। इस फिल्म में अभिनेता कमल हसन थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट हुई थी, जिसके बाद इंडस्ट्री में मणिरत्नम की मांग बढ़ने लगी। मणिरत्नम को लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने आतंकवाद, पॉलिटिकल ड्रामा से लेकर क्लासिक लव स्टोरी जैसी फिल्में बनाई हैं।

वहीं मणिरत्नम की हिंदी फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने फिल्म 'दिल से' बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने 'बॉम्बे' और 'गुरु' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। बता दें कि मणिरत्नम ने अब तक 26 फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं उनको पद्मश्री के अलावा 6 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: शहद से लेकर गाय का दूध, 1 साल से छोटे बच्चों के लिए ये फूड्स हैं जानलेवा

K Annamalai की दिल्ली में BJP के शीर्ष नेताओं से मुलाकात, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज़- ये हैं उनकी नाराज़गी के 5 बड़े कारण

Telangana State Formation Day: Andhra Pradesh से अलग होकर बना 29वां राज्य, 10 साल में कितना बदला प्रदेश

TMC में बड़ी बगावत की आहट! Mamata Banerjee के खिलाफ असली तृणमूल गुट सक्रिय, क्या बंगाल में दोहराया जाएगा महाराष्ट्र का खेल?